Friday 14 April 2023

अनसुलझा ये पल है 
हूँ मैं कहीं खोया हुआ सा 
ये लम्हे खफा जो है 
हवाओं की साज़िश में 
बिख़रे हम कहीं 
किनारे ख़ामोश बैठे है 
और आवारा सफर 
यूँ सुकून एक दस्तख़त है 

Saturday 18 March 2023

अलसाये सा हूँ 

अलमस्त मेरे ये ख़्याल 

कुछ तो मैं बोलूं 

मगर चुप सी ख़ानाबदोश 

ये हवायें 

कहाँ चुप सा रहूं 

ये धुन जो उनींदे से जगा रही है 

कल क्या हो किसको फिकर है 

ठौर ठिकाने से दूर 

यूँ ही अब मैं बैरागी सा जियूं

राहों में मलंग मलंग फिरता जाऊं







Tuesday 7 February 2023

सपने हर कोई देखता है 
मगर ख़्वाबों का ये कैनवास, कहूं तो 
इक्का दुक्का आदमी ही मुक़म्मल ओढ़ पाता है 
ये तो ख़्याल है जिन्हे बोरियत नहीं होती 
मैं तो कबका सर्द मौसम की रजाई ओढ़े बैठा हूँ 
जाने कौन सुने हर किसी की दास्ताँ 
सपने तो मेरे भी है 
दिल भी टूट ही गया है कही 
मगर मुंडेर पे बैठ, सपने है देख लेते है 
क्यों की सपने हर कोई देखता है 

Thursday 2 September 2021

 50m Rifle 3 Positions 

Final में 40 shots के बाद 6th positions पे चलने के बाद अंतिम 5 shots में सीधा Bronze पे निशाना साधा है 

10m Air Rifle Standing

Qualification Round में 7th Place पे qualify करने के बाद Final में सीधा Golden shot. 

Ek जुनून 


ज़िन्दगी में कुछ पल आप अकेले होते है 

कुछ पल बेफिक्र बेसब्र उड़ती "ज़िंदगियों" के बीच 

मगर ये "ज़िंदगिया" किताब के पन्नों तक नहीं सिमटती 

ये तो आपकी ज़िन्दगी जीने को मुक्कमल करती है 

CLASS इक थिएटर है 

जहाँ बेफिक्र उन्मुक्त कुछ ख्याल कुछ अलसाये से सवाल 

कुछ कारिस्तानी के लिफाफे जब खुलते है तो यकीन मानिये 

सिर्फ आप ज़िन्दगी हँसते है 

मैं अपनी ज़िन्दगी के हर रोज़ 6 घंटे इस मंच को देता हूँ 

जहाँ 5 घंटे सिर्फ मैं हँसता हूँ क्यों की कल्पनाओ के अंत नहीं होते 

सिर्फ और सिर्फ रोमांच से भरपूर अनुभव होते है 

मैंने अपने सफर की शुरुआत Maths Teacher से की थे 

और आज ये सफर History Teacher तक चल रहा है 

क्यों की हर एक Student के पीछे छिपा एक Teacher होता है 

जो आपको सिखने पे मजबूर कर देता है 

डर इक ज़िन्दगी है जिसका सामना डर पे खड़े होके ही किया जा सकता है 

जब मैंने पढ़ाना शुरू किया था तब मेरे अंदर भी एक डर हावी था "हिंदी मीडियम" 

एक दिन DPS के बच्चे आये और तब से डर सिर्फ दिमाग के बाहरी हिस्से में आ गया 

एक डर जिसकी वजह से 

मैंने 12th के Exam में Maths से डर डर के 100 में से 100 नंबर लाये। 

"एक दिन आप भी डर से जीत सकते है क्यों की डर एक ज़िन्दगी है जिसे हरहाल में आपको जीना है."












Sunday 18 April 2021

 अलसाये बाशिंदे 

ज़िंदगी है ख्वाहिशें है 

उन्मुक्त कुछ ख़्याल 

वो उड़ते परिंदे गाफिल 

काफिला तो फ़िकरो में है 

जाने कुछ तो है ये शाम में 

जैसे हवाओं में बहकते 

मलंग ये दिल परिंदे 

गुलजार ज़िंदगी की हर फ़ेहरिस्तें 

है साथ जब ये सुकून का जज़ीरा




Tuesday 30 March 2021

 आप सब कुछ गँवा सकते है 

लेकिन अपने सपने नहीं.......

जिस दिन आप 

आज़ाद परिंदों की तरह खुले आसमां में 

ख्वाबों के हर तिनके बुनना सिख जाये 

ज़िन्दगी पे ज़िन्दगी जैसे हर पल हर लम्हे 

समंदर की लहर, लहर सी यूँ बस उफनती जाये 

कल क्या हो, किसको फ़िक्र है 

ये लम्हें आज कुछ सुकून सें हैं 

आशियाने में दबे पाँव 

इतमीनान सी कश्मकश है 

बागी हवाओ में भी 

जाने क्यों वक्त मुझे बेफिक्र लगता हैं 

कोइ तो है इस मकां में 

हर पंखो को परवाज मिल जाता है 

सैलाब जैसे खुद वे खुद जज्ब हो जाता है 

वो लाफानी वो ही उम्मीद 

Saturday 5 December 2020

जाडे़ का इक कारवाँ 

सर्दियों की ओस 

बेताबियां भी कभी सर्द लम्हें छू लेती है 

जाने जाडे़ का अहसास हैरान जिंदगी में 

कब गुनगुनी सर्दियों का इतमीनान ले बैठता है