Thursday 9 March 2017

गुनगुना रही अल्हड़ सी शामें 
शोर मचा रही ये ख्वाहिशें
हर बातों पे जो हो रही हंसी  
खोने ना दे ये पल की ख़ुशी  

बदली बदली सी जुनून की मस्तियाँ 
करने दे कुछ नयी नयी नादानियां 
आँखों में लहराती ये मनमानियां 
मन में बहने दे ये बदमाशियां

उड़ने दे बेफिक्रे से ये मन 
करने दे कुछ उमंगों सा पागलपन 
हवाओं में बहती ये खुशियां 
मचलने दे दो पल ज़िन्दगियाँ

गुनगुना रही अल्हड़ सी शामें 
शोर मचा रही ये ख्वाहिशें
हर बातों पे जो हो रही हंसी  
खोने ना दे ये पल की ख़ुशी  

आँखों में लहराती ये मनमानियां 
करने दे कुछ नयी नयी नादानियां 
उड़ने दे बदमाशियों सा ये मन
करने दे कुछ उमंगों सा पागलपन 


हवाओं में बहती ये खुशियां 
मचलने दे दो पल ज़िन्दगियाँ






Tuesday 7 March 2017

कही कुछ अनकही सी धुप 
चुभने लगी है ये जो सर्द नूर
फिसलता जिंदगी का जैसे कोई सुर  
मन में बहती ये बेताबी की कश्तियाँ 
आँखों में समाती जुनून की मस्तियाँ 
उड़ते आज़ाद बेफिक्रे पंछियो सा मन 
झिलमिलाते उमंगों सा जो पागलपन
खिलखिलाते आवाज़ों का चिलमन 
हवाओं के झोकों सी अब ये जिंदगी 
मचलती दो पल झरोखे से जिंदगी 

Sunday 5 March 2017

सूरज की निगाहे डाले 
देखे एक नया आसमां 
नयी किरणे समेटे धूप  
तलाशे एक नया जहां 
मस्ती की बाहों में खेले
जिए एक नया समां
जुनून का मंज़र खोले 
लेके एक नया अरमां 
उमंगों का गगन लिए 
फैले एक नया करिश्मां 

समंदर के बेताब हिस्सों में 
चलती लम्हों की कश्तियाँ 
बारिश की बूंदों में लिपटी 
मचलती है ये ज़िंदगियाँ
हवाओं के झोखे से नाचती 
झूमती है ये ज़िंदगियाँ 

Wednesday 1 March 2017


ज़िन्दगी के हर एक ख्वाबों को 
जीना सीखो!
हर पल हर लम्हों में अपनी बाहें 
फैलाना सीखो! 
दरिया के जैसे समंदर की लहरों पे 
बहना सीखो! 
परिंदों की तरह आज़ाद आसमा में 
उड़ना सीखो!


Ye pal 
Gujar jayege
Ye pal..

Ankahe Kuch ansune se
rah gye jo pal

Laut aye vapas to kahe ye dil
Ruk ja yahi mere hamsafar
Tera bina ab jeena mushkil






Yaadon ki fikar me gujar gaye
Ye lamhe ye pal
aane wala mera ye kal
Vapas laut ke aye ye pal

Badal se gaye Ye khwab tere
Ruk sa gya ye Safar mera
Beete lamhon ki khatir
Kyun kuch na bol saka
Dodti bhagti zindagi teri
Mein kyu wahi ka wahi ruka
Yaadon ki fikar me
Gujar gaya aane wala kal mera
Tu laut aye vapas to kahe ye dil
Tere bina ab jeena mushkil