Wednesday, 15 February 2017

किसी ने मुझसे पूछा 
'सफ़लता' क्या है तो 
मैंने उसे जवाब दिया 
जब असफ़लता अपने 
चरम शिखर पर हो और 
उस शिखर का जो नतीज़ा 
निकले वह है 'सफलता' 
तो फिर उसने पूछा 
'असफलता' क्या है तो  
मैंने उसे उत्तर दिया 
जब सफलता के शिखर 
पर पहुँच कर इंसान 
उन्ही असफलताओं को 
नज़रअंदाज़ कर सफलता 
के जश्न में डूब जाता है  
तब वह है 'असफलता'

No comments:

Post a Comment